चोरी करने से पहले पता नहीं था कि यह सैफ अली खान का घर है। चोर ने सैफ के घर को बेतरतीब ढंग से चुना। वह बस किसी अमीर से चोरी करना चाहता था और लूट के पैसे लेकर बांग्लादेश भाग जाना चाहता था ताकि अपनी बीमार मां की मदद कर सके…ये बयान है उस चोर का, जो बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर चोरी करने के इरादे से घुसा और अभिनेता पर लगातार चाकू से कई वार कर दिए। इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, इसमें नए खुलासे होते जा रहे हैं।
Trending Videos







