Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » राजस्थान समाचार अजमेर में दलित दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकली

राजस्थान समाचार अजमेर में दलित दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकली

 

राजस्थान के अजमेर जिले के लवेरा गांव में एक ऐतिहासिक घटना घटी। जब दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले श्रीनगर निवासी विजय रैगर ने अपनी बरात घोड़ी पर बैठकर निकाली। उन्होंने लवेरा गांव के रहने वाले नारायण खोरवाल की बेटी अरुणा से ब्याह रचाया।

Trending Videos

Rajasthan News Dalit Groom Wedding Procession in Ajmer Came Out Under Police Protection

2 of 4

बाबा साहब की फोटो हाथ में उठाए
– फोटो : अमर उजाला

यह घटना केवल एक शादी समारोह तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक समता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बन गई। विजय रैगर की बरात करीब 100 से अधिक पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की सुरक्षा के साये में निकाली गई, ताकि किसी भी प्रकार की जातीय हिंसा या विरोध को रोका जा सके।

 


Rajasthan News Dalit Groom Wedding Procession in Ajmer Came Out Under Police Protection

3 of 4

घर के बाहर तैनात पुलिस जाब्ता
– फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर से बरात 2:30 बजे लवेरा गांव के राजकीय आयुर्वेद औषधालय पहुंची, जहां पहले से पुलिस जाब्ता तैनात था। वहां से पांच ढोल वालों के साथ नाचते गाते अलग-अलग मार्ग से होते हुए वधू के घर पहुंची, जहां हिंदू रीति रिवाज की रस्में अदा कर दूल्हे विजय रेगर ने पुलिस सुरक्षा के बीच तोरण मारी।

 


Rajasthan News Dalit Groom Wedding Procession in Ajmer Came Out Under Police Protection

4 of 4

छावनी में तब्दील गांव
– फोटो : अमर उजाला

20 साल पहले हुआ था विवाद

 

दरअसल, 9 जुलाई 2005 में नारायण लाल रैगर की बहन सुनिता की शादी में लवेरा गांव में एक प्रभावशाली वर्ग के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इस मसले पर विवाद गहरा गया था। उस समय भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया था, इसके बावजूद विशेष वर्ग के दबाव में घोड़ी वाला बरात में से घोड़ी लेकर गायब हो गया था। इसके बाद बारात पुलिस जीप में दूल्हे को बैठाकर बरात निकाली गई।

 


Source link

g5indianews
Author: g5indianews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post