Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने पांच-पांच किलो वजनी आठ आईईडी बरामद किए

बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, जवानों ने पांच-पांच किलो वजनी आठ आईईडी बरामद किए

बीजापुर में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अलग-अलग जगहों पर प्लांट किये गए पांच-पांच किलो के आठ आईईडी बरामद कर जवानों ने डिफ्यूज कर दिया है।

Trending Videos

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने गंगालुर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी और पीड़िया जाने वाले रास्ते पर अलग-अलग जगहों पर पांच-पाांच किलो के आठ आईईडी प्लांट कर रखे थे। जिसे डीआरजी, बीडीएस बीजापुर, सीआरपीएफ व कोबरा बीडीएस की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान बरामद कर उसे वहीं सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। बताया गया है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था। लेकिन जवानों की तत्परता व सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

Source link

g5indianews
Author: g5indianews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post