Home » मध्य प्रदेश » इंदौर » दिल्ली विधानसभा चुनाव तिथि 2025 आप भाजपा कांग्रेस घोषणापत्र विधानसभा चुनाव दिल्ली में चुनाव कब है

दिल्ली विधानसभा चुनाव तिथि 2025 आप भाजपा कांग्रेस घोषणापत्र विधानसभा चुनाव दिल्ली में चुनाव कब है

03:01 PM, 22-Jan-2025

Delhi Election Update: अपनी विचारधारा से ही पलटी AAP: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये आप-दा वाले तो अपनी विचारधारा से ही पलट गए। जन लोकपाल के नाम पर ये पार्टी बनी। लेकिन आज ये न तो दिल्ली में है और न ही पंजाब में है और न ही इसके नाम पर ये बोलते हैं। दिल्ली में तो ये बहाना बनाते हैं, लेकिन पंजाब में तो इनकी सरकार है, ये वहां भी नहीं कर रहे हैं। 

01:45 PM, 22-Jan-2025

मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद के दौरान AAP पर पीएम मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है। हमने दिल्ली में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए ‘आप-दा’ के लोगों से अनुरोध किया है। लेकिन वे इसे लागू नहीं करना चाहते हैं। मैं दिल्ली के लोगों को बताना चाहता हूं कि इस योजना के कई लाभ हैं। लेकिन आप-दा के लोगों ने इस योजना के कार्यान्वयन में बाधाएं पैदा की हैं।’

01:42 PM, 22-Jan-2025

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा के लिए आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए ‘आप-दा’ के लोगों से अनुरोध किया है। लेकिन वे इसे लागू नहीं करना चाहते हैं। मैं दिल्ली के लोगों को बताना चाहता हूं कि इस योजना के कई लाभ हैं। लेकिन आप-दा के लोगों ने इस योजना के कार्यान्वयन में बाधाएं पैदा की हैं।’

01:06 PM, 22-Jan-2025

सीएजी रिपोर्ट के मामले पर अजय माकन ने केजरीवाल को घेरा

कांग्रेस नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को सीएजी रिपोर्ट के मामले पर घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सीएनजी रिपोर्ट के माध्यम से कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे मगर अब वह 14 रिपोर्ट को विधानसभा सदन के पटल पर नहीं रख रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी बनाई थी और उसके आधार पर वह सत्ता में आए थे मगर अब अनेक घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल विकास कार्य समय पर करने और उनमें पैसे बचाने के फर्जी दावे कर रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि 3 अस्पताल के निर्माण में 382 करोड रुपए का घोटाला किया है।

केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा अजय माकन ने कहा कि 2016 से लेकर 2020 तक उन्होंने कई अस्पताल बनाने और बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के दावे किए थे मगर अभी तक 1000 बिस्तर बढ़ाई गई है जबकि उन्होंने 32000 बिस्तर की व्यवस्था करने का दावा किया था। अस्पतालों में बिस्तरों की कमी होने के कारण एक-एक बिस्तर पर दो दो तीन तीन मरीज भर्ती किया जा रहे हैं। अस्पतालों में कोई भी सुविधा काम नहीं कर रही है। ऑपरेशन के लिए कई-कई महीने की तिथि दी जाती है। लोकनायक हॉस्पिटल का आईसीयू पूरी तरह बंद है। कई अस्पतालों में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है। इसी तरह ओटी भी काम नहीं कर रही है। सीएजी ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की पोल खोल दी है। कांग्रेस ने दावा किया कि 3 अस्पताल के निर्माण में 382 करोड रुपये का घोटाला किया है। इस मामले की जांच एजेंसी के पास शिकायत की जाएगी।

12:58 PM, 22-Jan-2025

पंजाब पुलिस की गाड़ियों में AAP के कार्यकर्ता आ रहे: संदीप दीक्षित 

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “कोई भी किसी प्रदेश आए और चुनाव प्रचार करें लेकिन आप सरकारी तंत्र का उपयोग करें, अभी मैंने एक फोटो SHO को भेजी थी जिसमें पंजाब पुलिस की गाड़ियों में AAP के कार्यकर्ता आ रहे हैं। तो ये गलत चीज है। पंजाब पुलिस की गाड़ियां आपको एस्कॉर्ट करें ये कौन-सी राजनीति है? इसी के बारे में मैंने पहले भी शिकायत की थी मैं बार-बार उनसे कह रहा हूं कि इसकी जांच करें। पंजाब पुलिस की गाड़ियां तो दिल्ली में चुनाव के समय तो आनी ही नहीं चाहिए।”

12:52 PM, 22-Jan-2025

इस बार पूरी दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पूनम शर्मा पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘पूनम शर्मा वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार हैं और लोगों में यहां बहुत जोश है सभी बदलाव चाहते हैं। इस बार पूरी दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और सभी जगह लोग उत्साह और जोश में हैं। इस विधानसभा से पूनम शर्मा भारी मतों से जीतेंगी और यहां पर सेवा करेंगी।’

12:38 PM, 22-Jan-2025

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की ये मांगें

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि शिक्षा का बजट 2% से बढ़ाकर 10% किया जाए, प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए। उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाए। स्वास्थ्य का बजट बढ़ाकर 10% किया जाए और स्वास्थ्य बीमा से टैक्स हटाया जाए। आईटी छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए। आवश्यक वस्तुओं पर से जीएसटी हटाई जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सेवानिवृति और पेंशन प्लान बनाई जाए। देशभर  के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज दी जाए। बुजुर्गों को रेलवे में पहले छूट मिलती थी जो बंद कर दी गई है उसे चालू किया जाए।’

11:42 AM, 22-Jan-2025

‘दिल्ली वाले भाजपा की इस गुंडई को सहन नहीं करेंगे’

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पुलिस अफसरों ने मुझे बताया, अब सीधे गृह मंत्रालय से आदेश आ रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की मीटिंग नहीं होने देनी है। दिल्ली सभ्य लोगों का शहर है और दिल्ली वाले भाजपा की इस गुंडई को सहन नहीं करेंगे। चुनाव से पहले भाजपा ऐसी गुंडई कर रही है, अगर ये गलती से जीत गए तो ये दिल्ली का क्या हाल करेंगे। भाजपा ने पंजाबियों और सिख समाज का अपमान किया है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि पंजाबी गणतंत्र दिवस पर देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। क्या प्रवेश वर्मा पंजाबियों को आतंकवादी और देशद्रोही बता रहे हैं? अमित शाह और भाजपा को इसके लिए सभी पंजाबियों और सिखों से माफी मांगनी चाहिए।’

11:39 AM, 22-Jan-2025

भाजपा प्रत्याशी खुलेआम पैसे बांट रहे: केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, भाजाप हिंसा के जरिए चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा प्रत्याशी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव नहीं जीत सकते इसलिए हिंसा का सहारा ले रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी खुलेआम पैसे बांट रहे हैं और पुलिस उनकी मदद कर उन्हें संरक्षण दे रही है। जब पूरी दिल्ली पुलिस भाजपा के प्रचार में लगी है तो दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

11:20 AM, 22-Jan-2025

Delhi Election Live: ‘ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज एक नई घोषणा करनी पड़ रही’, AAP पर पीएम मोदी का हमला

दिल्ली की CM आतिशी ने कहा, “विधानसभा क्षेत्र के हर इलाकों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रमेश बिधूड़ी के भतीजे होने का दावा करने वाले लोग AAP कार्यकर्ताओं को डरा रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने AAP कार्यकर्ता दीपा को फोन करके उन्हें भाजपा में वापस आने को कहा। जब उन्होंने कहा कि वह अब AAP में हैं और आतिशी के साथ हैं, तो बिधूड़ी ने कहा कि यह आतंकवादियों की पार्टी है और 8 फरवरी के बाद आतिशी जेल जाएगी। भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ता और भतीजे आज चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वे पूरे इलाके में सिर्फ गुंडागर्दी फैला रहे हैं। हम चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं कि रमेश बिधूड़ी, उनके कार्यकर्ताओं और भतीजों पर एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।”

Source link

g5indianews
Author: g5indianews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post